फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे पनोग क्यारी पंचायत के लोग

एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे पनोग क्यारी पंचायत के लोग

Sat, 09 Dec 2017 06:37 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में कुछ घंटे मिल रहा पानी
विज्ञापन

पनोग, क्यारी पंचायतों में एक महीने से झेल रहे पेयजल संकट
योजना की टूटी मुख्य लाइन नहीं की जा रही ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई।
तहसील के तहत पनोग, क्यारी पंचायत के लोग एक महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बाद भी उठाऊ पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त लाइन को विभाग ठीक नहीं करवा रहा है। दोनों पंचायतों के लिए आईपीएच विभाग की ओर से रोहटा नागडू उठाऊ पेयजल योजना गिरी खड्ड से बनाई गई है।

बीते करीब एक महीने से इस पेयजल योजना में आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। पनोग पंचायत के प्रधान दलीप जस्टा ने बताया कि गांव के पास बीते करीब एक महीने से उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य लाइन टूटी हुई है। इससे पानी टैंक में पहुंचने से पहले ही बह रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को पंचायत की ओर से पहले कई बार सूचित किया गया है। ग्रामवासी पवन, सुनील, हरीश, बलबीर चौहान, सुरेंद्र चौहान नीरज जस्टा, मनमोहन चौहान, अमोलक राम शर्मा ने बताया कि इस पेयजल योजना से क्यारी, जोल, डकाल, पनोग, डिलवी, मझोल, भूईला, बडैंव, ओडी गांव के लिए पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन पानी की कमी के कारण लोगों को सप्ताह में एक दिन कुछ घंटे पेयजल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आग्रह के बाद भी विभाग लोगों की समस्या की अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियोें से मांग की है कि गांव के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक किया जाए। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ हरमेश भाटिया ने बताया कि विभाग के पास रोहटा नागडू उठाऊ पेयजल योजना की टूटी पाइप लाइन की शिकायत मिली है। विभाग दो दिन के भीतर लाइन को ठीक करवा रहा है। इसके बाद लोगों को पेयजल संकटा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed