फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मनीष- शबनम चुने स्टूडेंट ऑफ दी इयर

मनीष- शबनम चुने स्टूडेंट ऑफ दी इयर

Wed, 29 Nov 2017 05:57 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
मनीष- शबनम चुने स्टूडेंट ऑफ दी इयर
सरपारा स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार गुलाब सिंह परशेटका बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रधानाचार्य ललित जिष्टू ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी।

ललित जिष्टू ने लोगों को वर्ष भर के शैक्षणिक सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता में मिलने वाली उपलब्धियों से रूबरू करवाया। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समा बांधा। छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं ने चिठियां कलाईयां बे गाने पर डांस कर लोगों का मन मोहा। नवीं से बारहवीं की छात्राओं ने गिद्दा डालकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने स्कूल में होने वाली शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें अंडर 14 और अंडर 19 विद्यार्थियों को खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने और अंडर 19 छात्र वर्ग में लोक नृत्य में प्रतिभा के जौहर दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। मार्च 2017 में बारहवीं की परीक्षा में लेपटॉप विजेता संगीता सदानी, निखिल जिष्टू, अरुणा सदानी और सुमन कुमारी को भी नवाजा गया। दसवीं के गुलशन कुमार को सम्मानित किया गया। छात्र वर्ग में 11वीं के मनीष और बारहवीं की शबनम को बेस्ट स्टूडेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी कुसुम दत्त, बंसी लाल, कमलेश, सूर्यांशु, अमोस, शिवानी, मनोज, मीनाक्षी, किरण, निताशा, रिचा, कविता, रंजना, कृष्णकांत, रेणुबाला, मोहित, मदन, पूजा, सरिता और अश्वनी को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित जिष्टू ने विद्यार्थियों को जीवन में आगेे बढ़ने की प्रेरणा दी और सुनहरे भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर नरेंद्र भोटा, हरीश, राकेश, किशोर, अनिल, प्रवीण, संतोष छट्टू, देवेंद्र, विनोद, करुणा, उषा, प्रियंका, अमृत सहित स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed