{"_id":"5a18151e4f1c1bb6678bdba2","slug":"131511527710-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमरंग लोक संस्कृति उत्सव धूमधाम से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमरंग लोक संस्कृति उत्सव धूमधाम से शुरू
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
हिमरंग लोक संस्कृति उत्सव धूमधाम से शुरू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)।
आनी मुख्यालय के मेला मैदान में हिमरंग लोक संस्कृति उत्सव का आयोजन जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू और भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू हिम संस्कृति संस्था आनी के तत्वावधान में शुरू हुआ। उत्सव का शुभारंभ विद्युत बोर्ड आनी की एक्सईएन कमलेश सेन ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के किया।
उत्सव के दौरान आनी क्षेत्र के स्कूलों के कलाकारों ने कुल्लू रा देश बड़ा प्यारा, हिमाचली री शान शोभला देश मेरा पर लोकनृत्य पेश कर खूब रंग जमाया। रीना कुमारी ने पोषा माघा री रातडी..... जोता लागा ही.... रे मामा..... आदि गीत प्रस्तुत किए। अमन ठाकुर ने मंडी जाना मेरे साथिया, शिवरात्रि मेला देखना..... कुल्लू री पोटू आली ए.... आदि पहाड़ी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डांस कुल्लू डांस प्रतियोगिता की विजेता वंशिका कौशल ने फिल्मी और हिमाचली गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
भाषण में पोवेंद्र कुमार प्रथम
हिम रंगा उत्सव में हिमाचली लोक संस्कृति पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें लारेंस पब्लिक स्कूल आनी के छात्र पोवेंद्र कुमार प्रथम, नीरज कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूहगान में लारेंस पब्लिक स्कूल प्रथम, एक्शन गीत में दिव्यालोक पब्लिक स्कूल आनी प्रथम रहा। हिम रंगा उत्सव में लारेंस पब्लिक स्कूल, दिव्य लोक पब्लिक स्कूल, एसडीए मिशन स्कूल सहित पांच स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जेई टीआर भारती, चंद्रकला, हिम संस्कृति के अध्यक्ष एसआर शर्मा, चमन शर्मा, संदीप ठाकुर, विकास गर्ग, ज्ञान चंद, हरीश शास्त्री, शिक्षक सुरेश शर्मा, युवराज सहित अन्य मौजूद रहे।