{"_id":"5a16b84f4f1c1b86698bd55f","slug":"131511438415-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नायब तहसीलदार का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नायब तहसीलदार का पद खाली
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
चौपाल।
उपमंडल के तहत छह पटवार सर्किलों में पटवारी के पद लंबे समय से खाली हैं। बिना पटवारी के भू संबंधित कार्य करवाने में समस्या आ रही है। तहसील मुख्यालय में नायब तहसीलदार का पद भी करीब तीन महीने से खाली है।
चौपाल के तेरह पटवार सर्कल में केवल सात पटवारी हैं। छह पद खाली हैं। अन्य सर्कलों में तैनात पटवारियों को खाली पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस कारण लोगों को पटवारी की तलाश के लिए भटकना पड़ रहा है। पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने से पटवार वृत्त सरी, सरांह, झीना, ननाहर, बम्टा और देवत में राजस्व कार्य के लिए जनता खासी परेशान है। पटवारियों को भी अतिरिक्त काम का बोझ झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोई जरूरी भू-राजस्व से संबंधित दस्तावेज के लिए लोग कई दिनों तक पटवारी को तलाशते परेशान है। एक प्रमाण पत्र लेने के लिए सप्ताह तक का समय लग रहा है। ग्राम वासी योगेश कुमार, सोहन लाल, रमेश चंद, मोहन लाल, चंद्रेश्वर, प्रदीप कुमार, रविंद्र सिंह, शिवलाल, श्याम लाल, अनवर, चंद्रशेेखर, भगत राम, ने कहा कि पटवारियों के अतिरिक्त प्रभार से जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से खाली पदों को तुरंत भरने की आग्रह किया है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि मामला जिला प्रशासन के ध्यान में है।
विज्ञापन