फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रैली निकालकर लोगों को किया कानून के प्रति जागरूक

रैली निकालकर लोगों को किया कानून के प्रति जागरूक

Thu, 23 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल।
स्थानीय बाजार में स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को उनके अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक किया। सिविल जज चौपाल की ओर से निकाली जागरुकता रैली में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

सिविल जज विवेक कायथ ने चौपाल में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। सिविल जज, वकील तथा स्कूली बच्चों ने चौपाल बाजार तथा न्यायिक परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान नारों और बैनरों से जनता को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया। शिविर में सिविल जज विवेक कायथ ने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली कानूनी सहायता तथा प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया। लोगों को सूचना का अधिकार, सेवा गारंटी अधिनियम, भरण पोषण के अधिकारों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


सिविल जज विवेक कायथ ने कहा कि जिसकी आय एक लाख रुपये से कम अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित, सीनियर सिटीजन, अपंग को न्यायालय से मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। महिलाएं भी मुफ्त कानूनी सहायता लेने की हकदार हैं। उन्होंने कहा नागरिकों को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा, मदन सरेगटा, मुनीश भंडारी, कुलदीप औक्टा, राजेंद्र नेगी, जितेंद्र चौहान, दिनेश नेगी सहित स्कूल के अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed