फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोगों की 108 शिकायतों का मौके पर ही समाधान

लोगों की 108 शिकायतों का मौके पर ही समाधान

Sun, 18 Nov 2018 09:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। जिला शिमला का सातवां जनमंच कार्यक्रम सरस्वतीनगर के खेल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक एवं जनमंच के संयोजक नरेन्द्र बरागटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जनमंच में ग्राम पंचायत सरस्वतीनगर, सारी, थाना, मांदल, कुड्डू, अंटी, नंदपुर, झाल्टा, रावी, भौलाड़, झगटान, सोलंग, पन्द्राणू, गिल्टाड़ी, बढाल और कठासू के लोगों ने समस्याओं को उठाया। जनमंच में लोगों के 143 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 108 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में मांगों के 97 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर में 198 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। 80 लोगों केे दांतों की जांच भी की गई। आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच शिविर में 155 लोगों ने जांच करवाई। इस मौके पर 48 हिमाचली प्रमाणपत्र, 35 अनुसूचित जाति-जनजाति प्रमाणपत्र, 40 आय प्रमाणपत्र, 54 ऐफेडेविट, 304 ऑर्चर्ड कार्ड, 135 इंतकाल, 23 चरित्र प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस अवसर पर राहत से संबंधित 22 मामलों का समाधान कर 11 लाख 44 हजार 666 रुपये की राहत राशि जारी की गई। शहरी विकास नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने सभी अधिकारियों को जनमंच में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, जनमंच पर्यवेक्षक आविद हुसैन, एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी अनिल शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, संगठनों के पदाधिकारी व लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed