फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ के नजदीक फार्चूनर गाड़ी गिरी एक की मौत, तीन घायल

रिकांगपिओ के नजदीक फार्चूनर गाड़ी गिरी एक की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई गाड़ी; एक की मौत, 3 घायल
विज्ञापन

रविवार रात रिकांगपिओ के नजदीक फार्चूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
घायलों का रिकांगपिओ अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ-कल्पा संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के पास रविवार देर रात एक फार्चूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मेें एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य युवक घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया जहां एक युवक ने दम तोड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा अन्य तीन घायल युवकों का इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चालक फॉर्चूनर गाड़ी एचपी-62 सी 0141 को लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था कि लोनिवि के विश्रामगृह के पास चालक अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। जिससे गाड़ी एक पेड़ के साथ जोर से टकरा गई और इससे चालक के साथ वाली सीट पर बैठे हुए युवक रवि कुमार (30) को गहरी चोटें लगीं। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में रिकांगपिओ अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घायलों में गाड़ी का मालिक मोहित कुमार, रोहित और मनोज कुमार शामिल हैं। दुर्घटना का पता चलते ही रिकांगपिओ थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी रिकांगपिओ इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 279,337 और 302 ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed