{"_id":"5a9806fa4f1c1b514a8bbec4","slug":"121519912698-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगातखाना से नहीं हटेगा पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगातखाना से नहीं हटेगा पुलिस थाना
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगातखाना(रामपुर बुशहर)।
बीते कई वर्षों से विवादों में घिरे पुलिस थाना ब्रौ को विधायक ने यथावत रखने की घोषणा की है। गौर हो कि पुलिस थाना ब्रौ से क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को लाभ मिलता है और इस पुलिस थाने का पूरा खर्च रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा किया जा रहा है। बढ़ते खर्च को देखते हुए कई बार परियोजना प्रबंधन की ओर से पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को पत्राचार कर पुलिस थाने को हटाने के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिस कारण क्षेत्र की जनता में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और आम लोगों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से कई बार मांग इस थाने को यहीं पर रखने की मांग भी की है।
क्षेत्र की तुनन, खरगा, पोशना, कुशवा और साथ लगती पंचायतों के लोगों ने विधायक किशोरी लाल से पुलिस थाना ब्रौ को यथावत रखने की मांग उठाई। विधायक ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि इस थाने को यहीं रहने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस पुलिस थाने में ट्रैफिक विंग की तैनाती करने का भी एलान किया है। क्षेत्र में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक समस्या विकराल रूप धारण कर रही है और पुलिस को इस पर नियंत्रण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क पर चलने वाले लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। एक ओर स्टाफ का टोटा और दूसरी और ट्रैफिक की बढ़ती समस्या। पुलिस थाने में ट्रैफिक विंग की तैनाती के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।