फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आधार से लिंक न कराए तो कटेंगे एलपीजी कनेक्शन

आधार से लिंक न कराए तो कटेंगे एलपीजी कनेक्शन

Wed, 22 Nov 2017 07:03 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
आधार से लिंक न कराए तो कटेंगे एलपीजी कनेक्शन
एलपीजी - फोटो : SELF

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू ।
खाद्य आपूर्ति निगम की गैस एजेंसी रोहड़ू के तहत करीब ग्यारह हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन आधार से लिंक न होने के कारण बंद होने वाले हैं। सूचना के बाद कनेक्शन आधार से लिंक न करवाने पर खाद्य आपूर्ति निगम ने एलपीजी आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया गया कि गैस भरवाने से पहले अपने बंद खातों को चालू करवाए।

गैस एजेंसी रोहड़ू में व्यवसायिक और घरेलू 29,665 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। नियम के अनुसार गैस भरवाने के 180 दिन में एक बार कंप्यूटर में दर्ज होना जरूरी है। यदि उपभोक्ता गैस एजेंसी के कंप्यूटर में गैस भरवाने के बाद कंप्यूटर में एंट्री नहीं करवाते तो ऑनलाइन खाता स्वयं बंद हो जाता है। दोबारा चालू करने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी में आधार कार्ड देना जरूरी होगा।
विज्ञापन


रोहड़ू उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता गैस तो भरवा रहे हैं लेकिन गैस के खाते को रिन्यू नहीं करवा रहे हैं। इस कारण गैस आपूर्ति में ऑनलाइन कटौती होने वाली है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पहले कई बार उपभोक्ताओं को अपने खाते आधार से लिंक करने के साथ 180 दिन में एक बार ऑनलाइन दर्ज करवाने के निर्देश हैं। लेकिन ग्यारह हजार उपभोक्ता इस निर्देश को अनदेखा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम के बिक्री पर्यवेक्षक जोगेंद्र सिंह सारटा ने बताया कि उपभोक्ताओं के बंद खातों के कारण गैस आवंटन में परेशानी हो रही है। इससे लोगों को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने कहा सर्दियों में स्नो बांड क्षेत्र में गैस आवंटन किया जा रहा है। आनलाइन कनेक्शन कई उपभोक्ताओं के बंद पड़े हैं। जबकि उनको पासबुक में गैस डिलिवरी हो रही हैै। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस भरवाने से पहले अपने बंद खातों को चालू करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed