फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   12 bettaries theft from hrtc workshop

एचआरटीसी की वर्कशाप से 12 बैटरियां चोरी

Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। परिवहन निगम के रोहडू़ डिपो की वर्कशाप से बसों की 12 बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आयाहै। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम के कर्मचारी राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह जब एचआरटीसी कार्यशाला में पहुंचे तो यहां के चौकीदार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय बसों की 12 बैटरियां और एक टायर की ट्यूब चुरा ली है। इसकी कीमत 1,20,000 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन के बाद मामले में आरोपी शफीक मुल्ला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच जुलाई तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पूछताछ के बाद ही आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed