फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विधायक सिंघा पर आढ़तियों ने लगाए बदनाम करने के आरोप

विधायक सिंघा पर आढ़तियों ने लगाए बदनाम करने के आरोप

Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
आढ़तियों ने विधायक सिंघा पर
विज्ञापन

लगाए बदनाम करने के आरोप
विधायक सहित दो के खिलाफ थाने में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में किसान संघर्ष समिति की ओर से आढ़तियों पर 30 से 50 रुपये की अवैध वसूली के आरोप और बागवानों को पेमेंट न देने के आरोप की कड़ी निंदा की है।
बैठक शनिवार को अध्यक्ष कुलदीप मेहता की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आढ़ती जीत संगरोली ने कहा कि राकेश सिंघा और अन्य दो लोगों के खिलाफ कुमारसैन थाने में शिकायत दी है। वे 50 करोड़ की मानहानि का कोर्ट में दावा करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि विधायक के आरोप निराधार हैं। केवल मात्र आढ़तियों को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यदि कोई आढ़ती अवैध वसूली करता है और बागवानों की पेमेंट नहीं करता है तो उसके लिए एपीएमसी ऐसे आढ़ती को जुर्माना लगा सकती है और उसका लाइसेंस जब्त कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इस तरह के प्रदर्शनों से बाहर से आए अच्छे व्यापारी भी समय से पहले ही चले गए हैं, जिसका असर आढ़तियों की पेमेंट सिस्टम पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नारकंडा के आढ़ती लाल चंद डोगरा ने बताया कि वो पिछले 10 सालों से यहां पर सेब का कारोबार कर रहे हैं। यदि अवैध वसूली करते और बागवानों को पेमेंट न करते तो आज उनके पास एक भी बागवान सेब बेचने नहीं आता। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप मेहता ने बताया कि नारकंडा मंडी से गत वर्ष भी तीन करोड़ रुपये की एपीएमसी फीस आढ़तियों द्वारा अदा की गई है। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया कि सेब का कारोबार रोहडू, पराला, ढली, सैंज में भी होता है, तो सिर्फ नारकंडा के नाम पर क्यों झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed