फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पट्टीढांक में लगातार हो रहा भूस्खलन, सड़क बहाल करने में जुटी 5 मशीने

पट्टीढांक में लगातार हो रहा भूस्खलन, सड़क बहाल करने में जुटी 5 मशीने

Sat, 29 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पट्टी ढांक में भूस्खलन का सिलसिला जारी
विज्ञापन

रोहड़ू। पट्टी ढांक में भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। भूस्खलन होने से सड़क पर गिरा मलबा शनिवार को भी साफ नहीं हो सका। मार्ग से मलबा हटाने लिए पांच मशीनें लगा रखी हैं, लेकिन जैसे-जैसे सड़क पर पड़े मलबे को हटाया जा रहा है, पहाड़ी से फिर मलबा सड़क पर आ रहा है। मिट्टी में पानी का रिसाव भी लगातार हो रहा है। जिससे मिट्टी दलदल में तबदील हो गई है।
भूस्खलन से दर्जनों कायल के पेड़ भी सड़क पर आकर गिरे हैं। ठियोग-हाटकोटी सड़क पर वाया पट्टी ढांक वाहनों की आवाजाही शनिवार को भी बंद रही। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। पांच-पांच मशीनें सड़क को साफ करने में लगी हैं। बावजूद इसके सड़क पर से मलबा हटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मलबेे के साथ उखड़ के आए दर्जनों पेड़ों को हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। लगातार हो रहे भूस्खलन ने स्टेट रोड प्रोजेक्ट की भी परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

स्टेट रोड प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता आरएस जस्वाल के अनुसार सड़क को बहाल करने के लिए पांच मशीनें लगाई गई हैं। सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। पानी का रिसाव के कारण मलबा पूरी तरह से दलदल में तबदील हो गया है। लगातार मलबा सड़क पर आ रहा है। जिससे मलबेे को पूरी तरह से साफ करने में मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.4-23.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed