{"_id":"5b9a8fb0867a557ec97f19eb","slug":"11536855984-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ठियोग जोन ओवर आल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंडर 19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ठियोग जोन ओवर आल विजेता
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग जोन रहा ओवर ऑल विजेता
चौपाल में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न
ग्रुप सांग में शिमला पहले और रोहड़ू रहा द्वितीय स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता वीरवार को धूमधाम से संपन्न हो गई है। चार दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ठियोग जोन ने ओवर ऑल का खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम चौपाल मुकेश रेप्सवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो में ठियोग जोन ने पहला स्थान हासिल किया है। कबड्डी में ठियोग खंड ने छोहारा खंड को हराया। वहीं वालीबॉल में ठियोग जोन ने चौपाल को और खो-खो में देहा को हराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ठियोग खंड ने दूसरा और शिमला खंड ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में रामपुर खंड की गितांशी ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में रोहड़ू खंड पहले और सुन्नी खंड दूसरे स्थान पर रहा। वेट लिफ्टिंग में छोहारा ने पहला स्थान हासिल कर जीत दर्ज की। ग्रुप सांग में शिमला पहले और रोहड़ू द्वितीय स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम ने विजेताओं को इनाम बांटे। इस अवसर पर शिमला जिला खेल प्रभारी अजय पांटा, एडीपीओ शर्मिला वी के धवन, प्रबंधक सचिव व प्रधानाचार्य हरि शर्मा, जगदीश जिंटा, बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, दीपक पनाइक, रिटायर प्रधानाचार्य एलआर शर्मा, मेहर सिंह थापन, कुंदन बरागटा, लोकपाल चौहान, जितेंद्र चौहान, सतपाल नेगी, गौतम दीपटा, आकाशदीप शर्मा, जिला शारीरिक संघ के अध्यक्ष यशपाल पांटा, रविंद्र मेहता, राजेश चौहान, विक्रांत शर्मा, मीनाक्षी नेगी, रचना डोगरा, जगदीश सूरी, सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।