फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मंदिर-मस्जिद ढहने की कगार पर, गंदगी फैली

मंदिर-मस्जिद ढहने की कगार पर, गंदगी फैली

Sat, 07 Apr 2018 08:55 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
मंदिर-मस्जिद ढहने की कगार पर, गंदगी फैली
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर का वार्ड नंबर चार वीआईपी वार्ड है। नगर परिषद को सबसे अधिक अध्यक्ष भी इसी वार्ड ने दिए। लेकिन इसकी हालत को देखकर यह वीआईपी वार्ड नहीं लगता। सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हैं। वार्ड की अंदर की गलियां भी कुछ और ही बया करती हैं। मंदिरों के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। सीवरेज सहित शहर से निकलने वाली गंदगी मंदिरों के आसपास से जा रही है।
हालत ऐसी है कि यहां स्थित सत्यनारायण मंदिर व मस्जिद कभी भी धंस सकते है, क्योंकि मंदिर के साथ लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस वार्ड की हालत सबसे दयनीय है। हनुमानघाट और मस्जिद के पास नशेड़ियों का हर समय तांता लगा रहता है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र कश्मीरी ने बताया कि वार्ड में स्टीट लाइट बंद होने से कई जगह अंधेरा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शौचालय की व्यवस्था न होने से भी लोग परेशान है। सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोशन चौधरी ने बताया कि मंदिर और मस्जिद के पास डंगा गिरने से खतरा बना हुआ है। कई बार इस समस्या को लेकर नगर परिषद का अवगत करवाया। लेकिन आज तक सुरक्षा दीवार नहीं लग पाई है। नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पवन आनंद ने बताया कि नगर परिषद का सीवरेज का गंदा पानी सीधे सतलुज मेें बह रहा है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था भी ठीक न होने से परेशानी है।
विज्ञापन


क्या कहते है पार्षद
वार्ड चार के पार्षद एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद रामपुर दीपक सूद का कहना है कि समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। मंदिर और मस्जिद के लिए सुरक्षा दीवार की जरूरत है। जल्द इस पर भी सुरक्षा दीवार लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed