{"_id":"5a9aa7254f1c1bbd218b5e47","slug":"11520084773-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य स्कूल में प्रवेश परीक्षा छह मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य स्कूल में प्रवेश परीक्षा छह मई को
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए छठी कक्षा में दाखिले को प्रवेश परीक्षा छह मई को होगी। उपायुक्त एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा राजकीय वरिष्ठ पाठशाला निचार, रिकांगपिओ और पूह में आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में केवल वही छात्र, छात्राएं भाग लेने के लिए पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2017-18 या मार्च 2018 में पांचवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 150 रुपये शुल्क अदा कर 5 मार्च 2018 से 30 अप्रैल तक राजकीय वरिष्ठ पाठशाला निचार प्रधानाचार्य कार्यालय, रिकांगपिओ, पूह और एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला निचार से प्राप्त किए जा सकते हैं, जिन्हें उसी कार्यालय या विद्यालय में जमा कर रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी। इसमें गणित विषय के 30 प्रश्न और अंग्रेजी या हिंदी के 10 प्रश्न होंगे, जिनका स्तर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली पांचवीं श्रेणी की परीक्षा के समान होगा तथा प्रश्न पत्र का एक नमूना प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ दिया जएगा। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे गए आवेदनों पत्र कोउक्त विद्यालयों में जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस प्रवेश परीक्षा में केवल किन्नौर जिले के मूल निवासी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।