फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कॉलेज भवन निर्माण में देरी पर लताड़

कॉलेज भवन निर्माण में देरी पर लताड़

Tue, 27 Feb 2018 09:17 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
ठियोग-कुमारसैन विधानसभा के विधायक राकेश सिंघा ने मंगलवार को कुमारसैन विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सिंघा ने अधिकारियों को विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की सूची उन्हें जल्द देने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज भवन का काम धीमा करने पर ठेकेदार की क्लास लगाई।

राकेश सिंघा ने क्षेत्र में पेयजल स्कीमों के बारे में भी आईपीएच अधिकारियों से बात की और पेयजल से संबंधित समस्याओं को जल्द हल करने के निर्देश दिए। आईपीएच विभाग के एसडीओ आदर्श चौहान ने बताया कि कुमारसैन डीब और जार पंचायत के लिए 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही फराल खड्ड पेयजल योजना का कार्य मार्च महीने में पूरा हो जाएगा, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इसके बाद सिंघा कॉलेज भवन की साइट पर पहुंचे और कॉलेज भवन के धीमी गति से चल रहे कार्य के लिए ठेकेदार को लताड़ लगाई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कॉलेज भवन को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। सिंघा ने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं है। कुमारसैन कॉलेज भवन के ब्लॉक पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि कॉलेज के पूरे भवन पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed