फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बर्फबारी होने से एनएच -5 पर थमे वाहनों के पहिये

बर्फबारी होने से एनएच -5 पर थमे वाहनों के पहिये

Wed, 12 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी होने से एनएच-5 पर घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन

दोपहर बाद ही ठियोग पहुंची सब्जी और दूध की छोटी गाड़ियां
व्यवस्था सुधारने को ठियोग-ढली पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बुधवार सुबह ऊपरी शिमला में हुए पहले हिमपात से जहां बागवानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। वहीं जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ताजा हिमपात से एनएच पांच पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। दोपहर बाद ठियोग में सब्जी और दूध की छोटी गाड़ियां पहुंची, लेकिन मैदानी इलाकों से आए सैलानियों की भीड़ से फागू और कुफरी के पास घंटों जाम लगा रहा। उधर व्यवस्था को सुधारने में ठियोग पुलिस और ढली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोलन से ठियोग के लिए रवाना हुए रवि शांडिल के अनुसार वह भलखू रोड होकर ठियोग आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में वहां भी जाम में फंसे रहे। बर्फबारी होने के बाद जनता को दूध, सब्जी और अखबार दोपहर बाद मिले। इलाके की जनता बसें न मिलने के कारण पैदल ही अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचे। राकेश शर्मा के अनुसार वह सुबह ही शिमला से ठियोग के लिए रवाना हुए तो कुफरी में जाम के कारण उन्हें पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इसके अलावा हिमपात के कारण ठियोग अस्पताल का रास्ता भी बंद हो गया। बर्फ के कारण 108 एंबुलेंस सेवा के अलावा छोटी गाड़ियां भी मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में असमर्थ रहीं। वहीं इस संबंध में ठियोग थाना प्रभारी हरीश चंदेल के अनुसार जाम से निपटने के लिए पुलिस ने फागू से ठियोग के बीच में आठ जवान तैनात किए हैं। शाम तक एनएच-5 बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed