{"_id":"5c0e968abdec22416d12d66c","slug":"111544459914-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करे सरकार : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करे सरकार : गुप्ता
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7वें वेतन आयोग की सिफारिशें हों जल्द लागू
पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में उठे कई मुद्दे
संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता ने अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ ब्लॉक रामपुर की बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बुशहर सदन रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता ने की।
बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने मांग उठाई कि राज्य सरकार पेंशनरों को 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत आयु अनुसार मिलने वाली वृद्धि को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। पेंशनरों ने सरकार से 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। वहीं पेंशनरों को पेंशन में मिलने वाले चिकित्सा भत्ते को 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। संघ के अध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता के अनुसार संघ की राज्य स्तरीय बैठक 17 दिसंबर को सुंदरनगर में होनी निश्चित हुई है। इसके लिए बैठक में डेलिगेट का भी चुनाव किया गया। इस अवसर पर कल्याण संघ रामपुर के महा सचिव पालसरा, मोहन लाल गुप्ता और ज्योति लाल मेहता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।