फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सरघा और समेज में विधायक किशोरी लाल ने दी सौगातें

सरघा और समेज में विधायक किशोरी लाल ने दी सौगातें

Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र और मोनिका चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन

रावमापा समेज में सालाना समारोह का धूमधाम से आयोजन
विधायक ने चार अतिरिक्त कमरे बनाने की रखी आधारशिला
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरघा और रावमापा समेज के स्कूल में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण की आधारशिला विधायक किशोरी लाल सागर ने वीरवार को रखी। इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अमर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयुर्वेदिक भवन का निर्माण 21 लाख 65 हजार की लागत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के अतिरिक्त चार कमरों का निर्माण सहित स्कूल की फेंसिंग 70 लाख की लागत से होगा। विधायक किशोरी लाल सागर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के वार्षिक पारितोषिक समारोह में भी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। द्वीप प्रज्ज्वलित करके विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए विद्यालय में चार अतिरिक्त कमरे का निर्माण जल्द करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा स्कूल में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 70 लाख देने की घोषणा की। वहीं प्राथमिक स्कूल समेज के लिए 5 लाख, खेल मैदान के लिए 2 लाख, स्कूल के मरम्मत कार्य के लिए 2 लाख, कला मंच के लिए 5 लाख, स्कूल शौचालय के 2 लाख, महिला मंडल थाच 1 लाख , रेस्ट हाउस कुसुंभा 5 लाख, समेज खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बजीर बावड़ी से मोहाली सड़क को जल्द पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से11 हजार की राशि दी। महामंत्री भाजपा जीवन चौहान ने विधायक का आभार जताया। वार्षिक समारोह के दौरान बेस्ट स्टूडेंट सुरेंद्र और बेस्ट स्टूडेंट छात्रा मोनिका सहित अन्य छात्रों में आशीष, अमित, शिवानी, निकिता, भारती, सुषमा, दीपिका, साहिल, भारती, मुकेश, अंकुश, गौरव साहिल और अवनिश को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल महामंत्री जीवन चौहान, देवेंद्र नेगी, वेद ठाकुर, प्रताप ठाकुर, नेसू राम विमल, बृज लाल ठाकुर, प्रधान सरघा राकेश ठाकुर, उपप्रधान ठाकुर विष्ट, बीडीसी नरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य अरविंद नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल सूद, सहायक अभियंता लोक निर्माण राजेश शर्मा, सहायक अभियंता आईपीएच नवल किशोर, सहायक अभियंता विद्युत मुनि लाल बंसल, एसएमसी प्रधान पद्म सिंह, सरोज ठाकुर, अनिल ठाकुर, रमेश चौहान, दिनेश ठाकुर, कुशाल ठाकुर, मान दास, गोपाल गुप्ता, जय सिंह चौहान, प्रधान कुश्वा मीना कुमारी, प्रधान सरपारा ज्ञान सिंह, प्रधान बाहवा राम चंद्र जोशी, प्रवक्ता कमला नंद ठाकुर और संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed