{"_id":"5bf6da6ebdec2241cd16b602","slug":"111542904430-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की सीमा पर दो राज्य की पुलिस रखेगी अपराधियों पर कडी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की सीमा पर दो राज्य की पुलिस रखेगी अपराधियों पर कडी नजर
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लिए आवश्यक
नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगेगा अंकुश
रोहड़ू में हिमाचल, उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक
फैसला-अधिकारी समय-समय पर साझा करेंगे जानकारियां
रोहड़ू। उत्तराखंड की सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए दो राज्यों की पुलिस टीम कड़ी नजर रखेगी। सीमा पर होने वाली घटनाओं की भी समय-समय पर एक दूसरे के साथ जानकारी सांझा की जाएगी। जिससे एक राज्य में अपराध करने के बाद आरोपी दूसरे राज्य में पनाह न ले सकें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रोहड़ू में दोनों राज्यों के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पहला मामला हिमाचल की सीमा में पहुंच रहे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने का उठाया गया। इस दौरान पुलिस ने तय किया कि नशे को रोकने के लिए इस प्रकार के तस्करों की सूचना पुलिस पता चलने पर एक दूसरे के साथ ग्रुप में सांझा करेगी। पुलिस थाना जुब्बल और नेरवा चौपाल पुलिस थाने का बड़ा भाग उत्तराखंड की सीमा के साथ सटा है। इस दौरान मामला उठाया गया कि कुछ लोग प्रशासन व पुलिस को बिना सूचना दिए ट्रेकिंग पर निकल जाते हैं। ऐेसे में उनका सुराग न मिलने पर पुलिस के लिए परेशानी बन जाती है। इसलिए सभी ट्रेवल एजेंसियों व स्थानीय चौकी को निर्देश जारी किए जाएं कि ट्रेकिंग पर जाने वाले लोगों का नाम पता और रूट पहले पुलिस के पास दर्ज करवाया जाए।
बैठक में डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, डीएसपी भावानगर नरेण ठाकुर, डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा, उत्तराखंड के मोरी से थाना प्रभारी चंदर शेखर नौटियाल, थाना प्रभारी त्यूणी बीएल भारती, थाना प्रभारी रोहड़ू, थाना प्रभारी जुब्बल नरेश कुमार, थाना प्रभारी चिड़गांव रंजीत सिंह, थाना प्रभारी सांगला ईश्वर सिंह, एमएचसी आशीष कुमार और नानक चंद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।