{"_id":"5bed9c0dbdec22694d432a7d","slug":"111542298637-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा के हाटु और देरठु पीक पर एक फुट बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा के हाटु और देरठु पीक पर एक फुट बर्फ
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा के हाटु और देरठु पीक पर बर्फबारी
ताजा हिमपात होने से होटल कारोबारियों के चेहरे खिले
किसानों-बागवानों में भी जगी उम्दा फसल की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी नारकंडा में बुधवार रात को हाटु पीक और देरठु पीक में करीब एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई। नारकंडा में चार इंच बर्फबारी हुई। ताजा हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। नवंबर माह में बर्फ गिरने से नारकंडा में होटल कारोबारियों और स्की ट्रेनर काफी खुश हैं।
नारकंडा की स्की स्लोप धोमड़ी में बर्फ की चादर बिछ गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। हाटु पीक पर बर्फ गिरने से नारकंडा और आसपास के होटल व्यवसायी काफी खुश हैं। बर्फबारी होने से उन्हें इस वर्ष अच्छे व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद जगी है। सर्दियों के सीजन में सनो सिटी नारकंडा में भारतवर्ष के अलावा विदेशों से भी सैलानी बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
वहीं बर्फ गिरने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों में भी खुशी की लहर है। बागवानों के अनुसार नवंबर माह में हुई बर्फबारी कृषि और बागवानी के लिए काफी फायदेमंद होगी। सर्दियों में अच्छे हिमपात होने की संभावना भी बढ़ गई है। अगर समय पर बारिश और बर्फबारी होती है तो बागवान अपने बगीचों का कार्य समय रहते पूरा निपटा सकते हैं। अच्छी बर्फबारी होने से आने वाले सीजन में सभी फसलों की ज्यादा उत्पादकता होने की उम्मीद भी बढ़ जाती है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शिमला जाते समय नारकंडा की वादियों में सीजन की पहली बर्फबारी का लुत्फ उठाया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और सांसद राम स्वरूप ने अपने स्टाफ के साथ फोटो खींचकर पहले हिमपात को यादगार बनाया।