{"_id":"5b9be3fd867a550138569e48","slug":"111536943101-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में खमाडी जोन ने झटका पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में खमाडी जोन ने झटका पहला स्थान
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च पास्ट में खमाड़ी जोन रहा अव्वल
खमाड़ी में 26वीं खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज
नौ जोन के 225 खिलाड़ी ले रहे हैं खेल प्रतियोगिता में भाग
बीडीसी अध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी की राजकीय उच्च पाठशाला खमाड़ी में शुक्रवार से 25वीं खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। बीडीसी अध्यक्ष ननखड़ी सुरजीत ठाकुर ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में ननखड्ी खंड के नौ जोनों से आए 115 छात्र और 110 छात्राएं अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। स्कूल प्रबंधन समिति और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर समाली दी। मार्चपास्ट में स्थानीय जोन खमाडी कुंगल बाल्टी ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता और प्रदीप नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस मौके पर निशा मेहता, लाल चंद चौहान, काहन चंद, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, काहन चंद मेहता, लालचंद, मालचंद खुंद, रामेश्वर, महेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश श्याम, प्रवीन नेगी, भारती, रमेश, जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।