{"_id":"5b8eac8a867a55486b0fafed","slug":"111536076938-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव ने भाषण प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव ने भाषण प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव ने दिया सबसे अच्छा भाषण
सनारसा स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन नाथपा झाकड़ी की ओर से मंगलवार को राजकीय उच्च पाठशाला सनारसा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘नहीं है बेहतर इंसान जो जीवन मूल्य का न करें सम्मान’ विषय पर आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी।
इस दौरान प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के गौरव ने पहला स्थान, 10वीं कक्षा की संजली ने दूसरा और 9वीं कक्षा की अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गीतांजलि और खुशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक चंद्रकांत पराशर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ सभी को एक मंच प्रदान करना भी है। उन्होंने बच्चों से अपील की है कि वे घर, परिवार और पुस्तकों में निहित मानव मूल्य संबंधी धरोहर को सहेज कर रखें और व्यवहारिक जीवन में इनका सदुपयोग करें। मुख्य अध्यापक जिया लाल शर्मा ने निगम प्रबंधन का स्कूल में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आभार जताया।