फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आग से नेपाली परिवार के छह सदस्य झुलसे

आग से नेपाली परिवार के छह सदस्य झुलसे

Tue, 06 Feb 2018 10:11 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
आग से नेपाली परिवार के छह सदस्य झुलसे
fire
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत बखोल के तहत ओडला गांव के साथ ढारे में रहने वाले दो परिवार के छह सदस्य आग से झुलस गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना सोमवार शाम के समय की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडला गांव में बिट्टू चौहान के पास मजदूरी करने वाले नेपालियों के ढारे में आग लग गई। हादसे के समय दो परिवार के सदस्य ढारे के भीतर थे। लकड़ी का ढारा होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। नेपालियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढारे से बाहर निकल कर जान बचाई। आग से नेपाली मजदूर अजय थापा उसकी पत्नी रमिता, बच्चा हिमलू, दूसरे परिवार से दिनेश थापा, उसकी पत्नी रंगा और एक बच्चा झुलस गए हैं। आग बिजली के शाटसर्किट से लगी बताई जा रही है। घायलों को लोगों ने उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। कोटखाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनको आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। सूचना के बाद कोटखाई थाने से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोटखाई थाने के एएसआई रामेश्वर ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने दो परिवारों के छह लोगों के झुलसने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed