{"_id":"5a79cfb84f1c1bf17b8b5e69","slug":"111517932472-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खड्ड के पास सात घंटे बंद रहा एनएच-5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खड्ड के पास सात घंटे बंद रहा एनएच-5
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर जिले के किरण खडड के पास बंद एनएच-5 को खोलते सीमा संगठन के मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)
पूह खंड के किरण खड्ड नामक स्थान पर पहाड़ी से चट्टान खिसकने के कारण नेशनल हाईवे 7 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से पूह और काजा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये सात घंटे तक थमे रहे। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही सड़क सीमा संगठन ने मौके पर एक दर्जन वाहन और मशीनरी भेजी। देर शाम एनएच-5 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
सुबह सड़क बंद होने के बाद सीमा सड़क संगठन की यातायात को बहाल करने के लिए मशीनरी और करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर मौके पर पहुंचे। खराब मौसम और लगातार काम करने के बाद आखिर सीमा सड़क संगठन ने 7 घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार देर शाम यातायात की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल किया। उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी पवारी किन्नौर डीके राघव ने बताया कि ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से सड़क बहाल करने में मुश्किल हो रही थी लेकिन फिर भी युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए 20 घंटे से बंद पडे़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल कर दिया है।