{"_id":"5a5f44d74f1c1b8a268b4d49","slug":"111516192983-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहन में 1.35 करोड़ से बनेगा नेचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहन में 1.35 करोड़ से बनेगा नेचर पार्क
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सराहन में यहां बनेगा नेचर कैंप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ईको टूरिज्म पॉलिसी के तहत सराहन में शीघ्र नेचर पार्क तैयार किया जाएगा। सराहन में हवाघर के समीप वन विभाग ने पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाले इस नेचर पार्क का कार्य दो वर्ष में पूरा किया जाएगा। नेचर पार्क में चिल्ड्रन सेक्शन, कैफेटेरिया, एडवेंचर एक्टिविटी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सराहन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के मौके भी मिल पाएंगे।
सराहन में नेचर पार्क बनने के बाद ईको टूरिज्म सोसायटी इसका संचालन करेगी और स्थानीय लोगों को भी इस नेचर पार्क के बनने से आर्थिक लाभ मिलेगा। नेचर पार्क में जाने के लिए एंट्री फीस देनी पड़ेगी। इससे पार्क की देखरेख और विकास किया जाएगा। जल्द सराहन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मां भीमाकाली मंदिर के दर्शन के अलावा नेचर पार्क आनंद के कुछ पल व्यतीत करने का मौका भी मिल पाएगा। वर्तमान में सराहन आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मंदिर के अलावा ऐसी कोई खास जगह घूमने को नहीं मिलती, जहां पर्यटक मनोरंजन कर सकें। भीमाकाली माता के दर्शन के बाद पर्यटकों को मजबूरन लौटना ही पड़ता है। इस नेचर पार्क के बनने से यहां आने वाले हजारों पर्यटकों को कम से कम एक दिन के लिए नेचर पार्क से बांधा जा सकेगा। इससे इलाके में आने वाले पर्यटकों को ठहरने और खाने की व्यवस्था की जरूरत भी पड़ेगी। यानी पार्क बनने के बाद पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए आय का स्रोत खुल पाएगा। बताते हैं कि सड़क और अन्य परियोजनाओं की वन भूमि और वन कटान की क्षतिपूर्ति के लिए जो पैसा केंद्र के पास जमा होना था, वह राशि इस पार्क को विकसित करने में खर्च की जाएगी।
वन विभाग के आरओ हीरा लाल ने बताया कि अभी नेचर पार्क के चारों ओर दीवार और फैंसिंग का कार्य चल रहा है। पार्क के अंदर बनने वाले सभी कार्यों को भी बजट के हिसाब से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया इस नेचर पार्क के निर्माण पर 1.35 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बीस लाख रुपये की टोकन मनी विभाग के पास पहुंच गई है। पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। पार्क में पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया रहेंगी, जैसे कि अन्य नेचर पार्कों में रहती हैं। ईको टूरिज्म सोसाइटी इस पार्क का संचालन करेगी।