फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठंड से जमने लगे जल स्रोत

ठंड से जमने लगे जल स्रोत

Fri, 08 Dec 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
ठंड से जमने लगे जल स्रोत
रामपुर बुशहर। सर्दियों में ठंड बढ़ने से प्राकृतिक स्रोत जाम होने शुरू हो गए हैं। इससे पेयजल आपूर्ति में काफी कमी आई है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या गहराने लगी है। बारिश न होने से भी कई जगह जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं। सर्दियों के मौसम में आईपीएच विभाग को भी दोहरी मार से जूझना पड़ता है। एक तरफ प्राकृतिक स्रोत तापमान लुढ़कने से जम रहे, दूसरी तरफ पानी की मात्रा कम होने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों में 30 प्रतिशत तक पानी की गिरावट आई है, जिससे आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होना तय है। यदि इसी तरह से ठंड बढ़ती रही और बादल नहीं बरसे तो मुश्किल और बढ़ जाएगी। नगर परिषद रामपुर के तहत आने वाले खनेरी, चूहाबाग, कल्याणपुर और रचोली में समेज-रामपुर पेयजल योजना फेस 2 से पेयजल आपूर्ति होती है। बीती बरसात में इस पेयजल योजना की लाइनों के टूटने से इन क्षेत्रों के लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विभाग लाइनों को ठीक कर पानी को रिस्टोर करने में जुटा हुआ है। झाकड़ी के साथ लगती ब्रौनी खड्ड में जल स्रोत 40 प्रतिशत तक कम हो गया है। बाजवा उठाऊ पेयजल योजना में भी जल स्तर काफी कम हो गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या गहराने लगी है।
विज्ञापन


लाइन टूटने आपूर्ति प्रभावित : पीपी
आईपीएच विभाग रामपुर के एसडीओ पीपी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जल स्रोतों से करीब 30 प्रतिशत तक पानी की आपूर्ति कम हुई है। विभाग लोगों को पेयजल मुहैया करवाने की पूरी कोशिश कर रहा है। समेज-रामपुर पेयजल योजना की लाइनें टूटने से शहर में जल आपूर्ति में दिक्कतें आई हैं। तीन से चार दिनों में लोगों को सुचारु पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed