{"_id":"5a18150a4f1c1b79548bf534","slug":"111511527690-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान में हो रहा सीवर टैंक से रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान में हो रहा सीवर टैंक से रिसाव
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)।
रानी बेहड़ा मैदान के साथ स्थित उद्यान विभाग की आवासीय कॉलोनी के सीवरेज और टॉयलेट के गड्ढे से बीते एक माह से रिसाव होने से लोग परेशान हैं। साथ ही लोगों में प्रशासन की उदासीनता के चलते भी रोष पनप रहा है। खेल मैदान में एकत्रित हो रहे सीवरेज के गंदे पानी से बीमारी फैलने के अंदेशा बना हुआ है।
उद्यान विभाग की उदासीनता को लेकर एक प्रयास संस्था जिला कुल्लू के जिलाध्यक्ष विवेक ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष दलीप ठाकुर ने प्रेस बयान में प्रशासन की अनदेखी पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों खेल मैदान में रॉयल कप क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जबकि हर सुबह लोग इस मैदान में मॉर्निंग वॉक को आते हैं।
विज्ञापन
कस्बे के युवा हर सुबह फुटबॉल खेलने यहां आते हैं। मैदान में उद्यान विभाग की कॉलोनी का बदबूदार गंदा पानी रिसकर फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार मौखिक रूप से सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन प्रशासन और उद्यान विभाग मूकदर्शक बने बैठे हैं। मैदान में इकट्ठा हो रहा गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि आनी कस्बा दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। रोज नए मकान बन रहे हैं, लेकिन सीवरेज और सेप्टिक टैंकों को लेकर ठोस योजना या कदम नहीं उठाए गए हैं। घरों का सारा गंदा पानी सीधा कस्बे में बहती खड्डों में डाला जा रहा है। इन पर लगाम लगाने के लिए न तो प्रशासन और न ही पंचायत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मांग की है कि उद्यान विभाग की आवासीय कॉलोनी से रिस रहे गंदे पानी को जल्द से जल्द रोका जाए।
इस बारे में उद्यान विभाग आनी के एसएमएस दीप राम ने कहा कि सीवरेज टैंक बहुत पुराने हैं। जब खेल मैदान के विस्तारीकरण हुआ तो लीकेज की समस्या हुई है। इसे रोकने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।