फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   11 parking point marked in rohru bazzar

रोहड़ू बाजार में 11 पार्किंग स्थान चिह्नित, 250 वाहन होंगे खड़े

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
राजेश हंसरेटा
विज्ञापन

रोहडू़। रोहडू़ बाजार में अब लोगों को वाहन खड़े करने के लिए शुल्क चुकाना होगा। नगर परिषद रोहडू़ ने इसके लिए पार्किंग स्थल चिह्नित कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे नगर परिषद को सालाना 40 लाख रुपये की कमाई होने का अनुमान है।
इसके साथ ही उपमंडल से रोहडू़ बाजार में खरीदारी और जरूरी कार्य के लिए आने वाले लोगों को उचित पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। नगर परिषद के मुताबिक पार्किंग स्थलों का टेंडर जारी कर इसके ठेकेदार को दिया जाएगा और वहीं वाहनों के शुल्क की वसूली करेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए 11 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर करीब 250 वाहनों के पार्क करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

एक घंटा वाहन खड़े करने के देने होंगे दस रुपये
नगर परिषद के मुताबिक वाहनों की पार्किंग को लेकर शुल्क भी तय कर दिए हैं। इसमें एक घंटे के दस रुपये वसूले जाएंगे। इससे अधिक की वसूली नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा समय के हिसाब से शुल्क तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग से होने वाली कमाई को रोहडू़ विस क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। नगर परिषद रोहडू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि पार्किंग से संबंधित अगर किसी व्यक्ति की कोई आपत्ति है, तो वह नगर परिषद कार्यालय में आकर दर्ज करवा सकता है।

नगर परिषद रोहडू़ के अध्यक्ष चेतन चौहान ने बताया कि पार्किंग से नगर परिषद को सालाना लाखों रुपये की कमाई होगी। इससे होने वाली राशि को शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed