फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मासिक बैठकों की दूरी बनाने वाले पदाधिकारियों से सख्ती से निपटेगा कांग्रेस मंडल

मासिक बैठकों की दूरी बनाने वाले पदाधिकारियों से सख्ती से निपटेगा कांग्रेस मंडल

Fri, 05 Oct 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
तीन बार ब्लॉक की बैठक में
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे तो मिलेगा नोटिस
कांग्रेस ब्लॉक रोहड़ू की बैठक में सर्वसहमति से लिया फैसला
अब हर माह 10 तारीख को होगी कांग्रेस ब्लॉक की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। कांग्रेस ब्लॉक रोहड़ू की बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने बताया कि कांग्रेस के कई पदाधिकारी ब्लॉक की मासिक बैठकों से दूरी बनाते हैं। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ ब्लॉक अब सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। जो पदाधिकारी लगातार तीन बार ब्लॉक की मासिक बैठकों से अनुपस्थित रहेगा। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बैठकों से दूरी बनाने वाले पदाधिकारियों की सदस्यता को रद्द भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि ब्लॉक की मासिक बैठक हर माह की 10 तारीख को होगी। जिसमेें सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क को बहाल करने के लिए कांग्रेस ब्लॉक रोहड़ू ने सरकार को 48 घंटा के अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने 48 घंटों के अंदर सड़क को बहाल कर दिया है। जिसके कारण कांग्रेस ब्लॉक ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का आभार जताया है। इस मौके पर भगत सिंह ठाकुर, खुशी राम चौहान, सोहन सिंह, हेम चंद, जोगिंद्र सिंह जोगी, चंद्रेश्वर प्रसाद, ईश्वर सिंह, सरदार सिंह, सोहन लाल चौहान, सुशील चौहान, रवि रावत, रंजीत घेदटा, विक्रम छवारू, सुशीला नेगी, कमलेश ठाकुर, ललिता और सुभाष सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed