फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पर्यटन के विश्व मानचित्र पर नजर आएगी रोहडू की चांशल घाटी

पर्यटन के विश्व मानचित्र पर नजर आएगी रोहडू की चांशल घाटी

Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विश्व के मानचित्र पटल पर चांशल दर्रा देगा दस्तक
विज्ञापन

नई राहें नई मंजिल कार्यक्रम के तहत योजना को दिया जा रहा अंजाम
पर्यटन विभाग ने वन विभाग के साथ शुरू की योजना की पहल
रोहडू। करीब 13 हजार फुट ऊंचा चांशल दर्रा विश्व के मानचित्र पर नजर आएगा। पूरी घाटी को पर्यटन की दृष्टि से संवारने के लिए पर्यटन विभाग ने पहल शुरू कर दी है। घाटी में साहसिक पर्यटक गतिविधियों के साथ शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है।
पर्यटन विभाग लढोट, शिलादेश और खरशाली सहित आसपास के गांव में पर्यटन स्थलों को उभारने के लिए नई राहें नई मंजिल कार्यक्रम के तहत योजना को अंजाम तक पहुंचाने की पहल कर रहा है। इसके तहत चांशल घाटी में शीतकालीन खेलें, साहसिक पर्यटन, ट्रेकिंग, आसपास झरने, झीलें, एतिहासिक मंदिरों को खाका तैयार कर रहा है। योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए गांव के लोगों के सुझाव और सहयोग भी लिया जा रहा है। चांशल घाटी में शीतकालीन खेलों के आयोजन की अपार संभावना है। पिछले साल यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्की बोर्ड खेलों का आयोजन पहली बार किया गया लेकिन अभी तक यहां खेलों के आयोजन के लिए पार्किंग, रहन-सहन खानपान की व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इन सुविधाओं को तैयार करने के लिए प्रदेश पर्यटन विभाग वन विभाग के साथ मिल कर काम रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को लढोट गांव में पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र जस्टा, डीएफओ रोहड़ू सीबी चंदू तहशीलदार ने लोगों से साथ बैठक करके उनके सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई राहें नई मंजिल के तहत रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसको अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक के बाद अधिकारियों ने घाटी का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लढोट पंचायत के प्रधान कुलवंत धमी, पूर्व प्रधान रामेश्वर रतवान, चांशल सांस्कृतिक मंच के प्रधान सुदर्शन सिंह, खरशाली पंचायत के प्रधान कृष्ण चौहान, पूर्व प्रधान राजा राम, रेज ऑफिसर गीता राम नेगी, कानूनगो जय देव शर्मा, युवक मंडल महिला मंडल स्थानीय देवता मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष अपने सुझाव रखे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed