फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Tue, 04 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल के माध्यम
विज्ञापन

से पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
तीन दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावानगर में नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने बनाए मॉडल के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। परियोजना स्कूल में तीन दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। आयोजन में एसई पवन कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

जिला साइंस कांग्रेस पर्यवेक्षक गणेश नेगी ने बताया कि इस बाल विज्ञान सम्मेलन में खंड के 29 स्कूलों के 176 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में कनिष्ठ, वरिष्ठ और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रियाकलाप, विज्ञान मॉडल व मैथ मैटिक्स ऑलंपियाड करवाया जाएगा। पहले दिन वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की विज्ञान क्रियाकलाप व कनिष्ठ वर्ग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का एलीमिनेशन राउंड करवाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आरई भावा अजय कौशल, सहायक अभियंता भूपेन्द्र, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक व स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed