{"_id":"5b84373a42c79246594305ab","slug":"101535391546-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारायण मंदिर कमेटी, महिला मंडल ने नशामुक्ति अभियान छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारायण मंदिर कमेटी, महिला मंडल ने नशामुक्ति अभियान छेड़ा
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर कमेटी और महिला मंडल ने छेड़ा नशा मुक्ति अभियान
निचार में 10 बीघा भूमि से प्राकृतिक रूप से उगी भांग उखाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की सुंगरा पंचायत के साकीचरंग बारो में बनशीर नारायण मंदिर कमेटी, महिला मंडल साकीचरंग और ग्रामीणों ने नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। संयुक्त सहयोग से चलाए गए इस अभियान के दौरान उन्होंने नारायण मंदिर के आसपास, राबाले, बारो, साकीचरंग खास के चारों ओर प्राकृतिक रूप से उगी भांग को उखाड़कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। अभियान के दौरान उन्होंने गांव के चारों तरफ 10 बीघा भूमि से उगी भांग को नष्ट किया।
बनशीर नारायण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्यारे लाल नेगी और महिला मंडल साकीचरंग की अध्यक्ष सुमन गीता नेगी ने नशे से होने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया, ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। इस मौके पर लफन सुख नेगी, इलम चंद नेगी, परमानंद नेगी, किशोरी नेगी, अमर सिंह नेगी, रमेश कुमार नेगी, हुक्म चंद नेगी, सतीश कुमार नेगी, चेतराम नेगी, मोतीराम नेगी, भादर सिंह नेगी और रामबुटीक नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।