{"_id":"5af443bc4f1c1bb56a8b8b1d","slug":"101525957564-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में नरेंद्र ठाकुर ने नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में नरेंद्र ठाकुर ने नचाए दर्शक
Updated Thu, 10 May 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बुधवार को लोक कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी गीतों की झड़ी लगा कर दर्शकों को खूब नचाया। एसडीएम आनी चेत सिंह ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नरेंद्र ठाकुर ने बुद्धुआ मामा गीत की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ठाकुर ने बेटी अनमोल धन सा यारो, बुरा लगा तेरा, एपटु लौआ बुनना एकी धारिये, बोतले फूटी हाये रे नातिया आदि की प्रस्तुति दी।
झनकार बैंड की मधुर धुनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न गीतों से की। स्थानीय कलाकार लायक राम गंदर्भ, सतीश आनंद, प्रेम सोनी, राकेश वर्मा, नरेश भारद्वाज, संगल म्यूजिक, रमेश कटोच, रोशनी शर्मा और नरेंद्र नीटू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समा बांधा। वॉयस ऑफ विंटर कार्निवल हैरी ने मंच पर आते ही अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हैरी ने सोचेंगे तुम्हें प्यार और सिरमौरी नाटियां पेश की। हनी नेगी, दीपक चौहान, कुमार साहिल सहित अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। एसडीएम ने लोगों से अपने पारंपरिक और ऐतिहासिक मेलों को संजोए रखने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, उत्तम ठाकुर, योगेश वर्मा, विनोद चंदेल, राकेश वर्मा, वेद ठाकुर, यशवर्धन शर्मा, गुलाब ठाकुर, जिया लाल समेत कई अन्य मौजूद रहे।