{"_id":"5a60c2624f1c1b60268b5390","slug":"101516290658-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में नहीं रुकेंगे विकास कार्य : ब्राक्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में नहीं रुकेंगे विकास कार्य : ब्राक्टा
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के कार्य आज भी प्रगति पर हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए इन कार्यों के लिए बजट की व्यवस्था पूर्व में ही कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी कच्ची हैं। उनके लिए भी बजट की व्यवस्था की जा चुकी है। ऐसी सड़कों को शीघ्र पक्का करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक ने कहा कि रोहड़ू में विकास कार्यों पर विराम न लगे, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। रोहड़ूवासियों के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की हर समस्या को सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जो कार्य निर्माणाधीन है। उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, ब्लॉक महासचिव दिनेश चौहान, डीएसपी रोहड़ू अशोक कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।