फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दो दशक से अधर में सीवरेज बिछाने का काम

दो दशक से अधर में सीवरेज बिछाने का काम

Fri, 24 Nov 2017 06:54 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

रोहड़ू।
नगर को मल निकासी योजना से जोड़ने का काम करीब दो दशक से लटका है। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर पांच में कोई घर सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाया है। लोगों के शौचालय की गंदगी शिकड़ी नदी के पानी में बहायी जा रही है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की इस योजना से नगर परिषद के वार्ड में रहने वाले लोग खफा हैं।

रोहड़ू कस्बे को सीवरेज से जोड़ने की योजना 1998 में शुरू हुई थी। अभी तक कई वार्डों के घरों तक सीवरेज लाइन नहीं पहुंच सकी है। नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में सीवरेज लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए अलग से फेज दो का नया प्लान तैयार किया गया है। इसका काम भी करीब पांच साल पहले शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


सीवरेज की गंदगी शिकड़ी खड्ड के पानी को दूषित कर रही है। इससे आगे नदी के पानी से कई गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजनाएं चल रही हैं। पानी में गंदगी के बहने से बीमारी फैलने खतरा बना है। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम का कहना है कि नगर परिषद का वार्ड नंबर पांच अभी तक सीवरेज से नहीं जुड़ सका। उन्होंने कहा वार्ड में बेतरतीब निर्माण के कारण सीवरेज के लिए कोई जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पूरे वार्ड को सीवरेज से जोड़ने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा सीवरेज बिछाने का काम कई महीने से रुका हुआ है। नगर परिषद भी आईपीएच को किसी तरीके से इसको जुड़वाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed