{"_id":"5f96f1c78ebc3e9bd406114e","slug":"10-people-caught-gambling-rampur-hp-news-sml3496124104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला के थापासारिंग में सांगला पुलिस ने छापा कर 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 8500 रुपये की नकदी भी बरामद की।
सोमवार रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली कि थापासारिंग में लोग शोरशराबा कर जुआ खेल रहे हैं। सांगला थाना के एएसआई सुशील कायथ की अगुवाई में पुलिस का दल थापासारिंग पहुंचा। पुलिस ने नेपाल मूल के 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उनसे 8500 रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस ने नेपाली मूल के तेजिंद्र (21), विकास (19), कमल (31), गोरखा कठीयात (45), गणेश (23), नारायण (26), नंदू (25), नरेश (33), कर्ण (20), मन बहादुर (33) के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिले में अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।