{"_id":"62910aab5e27f814135a5d9e","slug":"1-25-crore-loss-to-apple-and-other-crops-due-to-storm-rampur-hp-news-sml410262244","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब और अन्य फसलों को 1.25 करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब और अन्य फसलों को 1.25 करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र में बीते दिनों तूफान से क्षतिग्रस्त हुई प्लम की फसल।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी के बागवानों को इस वर्ष बंपर फसल होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते दिनों उपमंडल में आए तेज अंधड़ ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे बागवानों की सेब और प्लम की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।
रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सेब और अन्य फसलों को करीब 1.25 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। बागवानी विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
गौर हो कि रामपुर और ननखड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में बीते रविवार और सोमवार को आए तेज अंधड़ ने बागवानों की सेब सहित अन्य फसलों पर कहर ढाया था। उपमंडल की बाहली, तकलेच, भड़ावली, कलेडा मझेवटी, पलजारा, गिंचा, ब्यूंथल, जगधार, करेरी, रसेंदली, मसारना, छलावट, कमलाऊ सहित कई इलाकों में सेब, नाशपाती सहित अन्य गुठलीदार फलों को काफी क्षति पहुंची है। इन क्षेत्रों में सेब की करीब 90 प्रतिशत फसल तबाह हो गई थी, जबकि रामपुर के साथ लगते रचोली, राजपुरा, खखरोला, निरसु और दत्तनगर में प्लम की फसल को भी नुकसान हुआ था। फसलों को हुए नुकसान को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडल अधिकारी रामपुर से भी मुलाकात की थी और फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई थी। बागवानों ने बेहतर फसल उत्पादन के लिए वर्ष भर मेहनत की थी, लेकिन कुछ समय के लिए आए तूफान ने उनकी वर्ष भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित बागवानों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उधर, उद्यान विभाग रामपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी चौहान ने कहा कि रामपुर उपमंडल में बीते दिनों आए तूफान से फसलों को करीब 1.25 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।