{"_id":"677d4465e56b9d5709014bb5","slug":"rahul-sharma-of-chaupal-achieved-success-in-hppsc-has-exam-got-sixth-rank-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC Result: ट्यूशन पढ़ाकर चलाया खर्चा और पास की एचएएस परीक्षा, किसान के बेटे राहुल ने पाया छठा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC Result: ट्यूशन पढ़ाकर चलाया खर्चा और पास की एचएएस परीक्षा, किसान के बेटे राहुल ने पाया छठा रैंक
Tue, 07 Jan 2025 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:42 PM IST
सार
शिमला के चौपाल क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के एचएएस की परीक्षा पास की है। 25 साल के राहुल ने एचएएस में छठा रैंक हासिल किया और तहसीलदार बने हैं।
विज्ञापन
राहुल शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला के चौपाल सरैनस-सराहां पंचायत के हामल के रहने वाले किसान जयराम शर्मा के बेटे राहुल शर्मा ने चौथे प्रयास में एचएएस बनने का सपना साकार किया। 25 साल के राहुल ने एचएएस में छठा रैंक हासिल किया और तहसीलदार बने हैं।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि पिता कृषि करते हैं और माता आशा शर्मा गृहिणी हैं। नाहन से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिमला में हर तरह से इस सफर में सहयोग करने वाले पंकज शर्मा के साथ रहने आए। यहां प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई और अपना खर्च पूरा किया।
विज्ञापन
एचपीयू के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल वर्तमान में सीडीओई से राजनीति विज्ञान मेजर विषय के साथ स्नातक डिग्री और उसके बाद एमए इतिहास की पढ़ाई की। राहुल ने कहा कि मुश्किलें आईं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी और एकाग्रता को बनाए रखकर पढ़ाई करता रहा।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने बताया कि एचएएस की कभी कोचिंग नहीं ली, अपने आप और दोस्तों की मदद से ही पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में अपने लक्ष्य को कभी न भूलें, आत्म विश्वास के साथ मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।