{"_id":"671bab7d65baca456808e400","slug":"process-of-buying-maize-grown-through-natural-farming-started-in-himachal-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से खरीदी 528 क्विंटल फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से खरीदी 528 क्विंटल फसल
Fri, 25 Oct 2024 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:00 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सरकार ने मक्की खरीदना शुरू कर दिया है। पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से 528 क्विंटल मक्की की खरीद की है।
विज्ञापन
हिमाचल में मक्की की खरीद शुरू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से 528 क्विंटल मक्की की खरीद की है। किसानों में मक्की बेचने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। अधिकतर विक्रय केंद्रों पर मक्की खरीदने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे के बाद ही शुरू हुई।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में पहले दिन 115.67, सिरमौर में 178, मंडी में 43.96, ऊना में 25.08 और सोलन में 45.26 क्विंटल मक्की की खरीद की गई। शुरुआत के पहले चरण में सरकार किसानों से 508 मीट्रिक टन मक्की खरीदेगी। इसके लिए प्रदेशभर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए गए हैं। प्रति किसान से अधिकतम 20 क्विंटल तक मक्की खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के उपनिदेशक डॉ. मोहिंद्र सिंह भवानी ने बताया कि शुरुआत के पहले चरण में किसानों से 508 मीट्रिक टन मक्की खरीदी जाएगी। पहले दिन 528 क्विंटल मक्की की खरीद हुई है।
विज्ञापन