फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi Vadra reached Shimla from here she will go to Haryana and Jammu and Kashmir for campaigning

Priyanka Gandhi Vadra: शिमला पहुंचीं प्रियंका, यहीं से प्रचार के लिए जाएंगी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

Sun, 15 Sep 2024 06:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी प्रवास पर रविवार शिमला पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका दिल्ली से सुबह 5 बजे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुईं थीं। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra reached Shimla from here she will go to Haryana and Jammu and Kashmir for campaigning
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंच गईं हैं। रविवार दोपहर को करीब एक बजे प्रियंका का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला के छराबड़ा के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रियंका दिल्ली से सुबह 5 बजे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुईं थीं। दोपहर के समय वह शिमला पहुंचीं। शिमला से ही वह देश की सियासत व दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। प्रियंका का यह निजी दौरा है। इस दौरान उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है। हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच प्रियंका शिमला आई हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि वह अगले कुछ दिन यहीं रुकेंगी। इसके बाद प्रियंका प्रचार के लिए हरियाणा व जम्मू-कश्मीर जाएंगी। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का अपना घर है। अकसर वह यहां छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान वह शिमला में ही रुकी थीं। प्रचार व रैलियों के लिए वह यहीं से ही जाती थीं। हालांकि यह उनका निजी दौरा है, लेकिन कई बार प्रदेश के नेता राजनीतिक मसलों को लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed