फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi said Himachal orchardist are crying because of giving cold storage to Adani

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी बोलीं- अडानी को कोल्ड स्टोर देने से रो रहे हिमाचल के बागवान

Sat, 14 Dec 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said Himachal orchardist are crying because of giving cold storage to Adani
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया।

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है और 142 करोड़ भारतीयों की अनदेखी की जा रही है। रेलवे, एयरपोर्ट समेत सारे कारोबार एक व्यक्ति को दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार राजनीतिक न्याय की बात करती है, लेकिन पैसे के बल पर सरकारें गिराते हैं। महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश का इसके लिए उन्होंने उदाहरण दिया। उद्योगपति गौतम अडानी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए देश के लोगों की अनदेखी की जा रही है। सारे कारोबार, सारे संसाधन, सारी संपत्ति, सारे अवसर एक व्यक्ति को सौंपे जा रहे हैं।

विज्ञापन

उधर, प्रियंका गांधी के संसद भवन में दिए गए भाषण के अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेता इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा में प्रियंका ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है, वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है और किसानों और बागवानों की अनदेखी हो रही है। उधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका ने केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कानूनों का हवाला दिया है। भाजपा नेता जानबूझ कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

प्रियंका ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया : कश्यप
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि शुक्रवार लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो साल से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है। किसानों और बागवान, छोटे किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed