फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Chauhan SHO of Renuka Police Station in the Aparajita program organized at GSSS Birla Sirmaur

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: SHO प्रियंका चौहान बोलीं- गलत बात पर चुप्पी आगे चलकर बड़े अपराध को देती है जन्म

Tue, 04 Feb 2025 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

नारी गरिमा को समर्पित अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में छात्राओं को रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

विज्ञापन
Priyanka Chauhan SHO of Renuka Police Station in the Aparajita program organized at GSSS Birla Sirmaur
रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी गलत बात पर आपकी चुप्पी आगे चलकर बड़े अपराध को जन्म देती है, इसलिए गलत बात को शुरू में ही रोका जाना बहुत जरूरी है। यह बात नारी गरिमा को समर्पित अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान ने कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसएचओ प्रियंका चौहान के साथ आरक्षी किरण, आरक्षी कुलदीप, प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज, पंचायत प्रधान बिरला उषा रानी व वार्ड सदस्य तेजराम मंच पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, नशे पर सचेत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने अंदर के डर को खत्म करके अपने हक के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चौहान ने कहा कि अपराध को छुपाए नहीं बल्कि उसे खत्म करने के लिए कानून का सहारा लें। उन्होंने कहा कि एक बात अच्छे से समझ लें कि माता-पिता और शिक्षकों से बढ़कर जीवन में कोई दूसरा सच्चा हितैषी नहीं है, इसलिए हर बात को इनसे जरूर साझा करें। उन्होंने नशे से दूर रहने के साथ-साथ जो नशा कर रहे हैं, उसकी जानकारी उनके परिवार और शिक्षकों को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करना समाज के लिए बहुत जरूरी है, सभी को यह दायित्व निभाना चाहिए। 

प्रियंका चौहान ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रलोभनों से दूर रहने, फेसबुक, इंस्टाग्राम चलाते हुए सचेत रहने के अलावा इसके दुष्प्रभावों को पूरे विस्तार से साझा किया। उन्होंने दोस्त बनाते हुए दायरे को नियंत्रित करने और पुस्तकों को ही अपना दोस्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने खुद को अपमानित न होने देने और जहां अपमान का अहसास हो उससे दूर रहने का आह्वान किया। एसएचओ ने घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।

अध्यापकों और छात्राओं ने सराही अमर उजाला की मुहिम
1. छात्रा सिमरन ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर अच्छे से जागरूक किया गया। कई ऐसी बातें पता चली जिससे मैं अंजान थी। 
2. छात्रा दिवांशी ने कहा कि गलत बातों को किस प्रकार शुरू में ही खत्म करना है, इसके लिए बहुत अच्छे ढंग से बताया गया।
3. प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज ने कहा कि अमर उजाला ने दूर दराज के क्षेत्रों में छात्राओं को जागरूक करने की जो मुहिम चला रखी है, वह बहुत ही सराहनीय है।
4. अध्यापिका रणदीप कौर ने कहा कि महिला सुरक्षा पर ही बात नहीं की गई, बल्कि हमें अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इससे बच्चों के साथ बड़ों का भी काफी मनोबल बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed