फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations for major administrative reshuffle in Himachal department heads and secretaries will be changed

Himachal News: हिमाचल में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, बदलेंगे विभागाध्यक्ष और सचिव, जानें विस्तार से

Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में फेरबदल के तहत कई आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। इनकी सूची लगभग तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Preparations for major administrative reshuffle in Himachal department heads and secretaries will be changed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। कई विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को बदला जा रहा है। लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यभार संभाल रहे उच्च अधिकारियों के तबादले किए जाने हैं। निगमों, बैंकों और बोर्डों के प्रबंध निदेशकों में भी बदलाव करने को सूची तैयार तैयार कर ली गई है। परफार्मेंस आधार पर अधिकारियों को नए विभागों का जिम्मा सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग के सूत्रों ने बताया कि फेरबदल के तहत कई आईएएस, आईपीएस, एचपीएस और एचएएस अधिकारियों को बदला जाना है। इनकी सूची लगभग तैयार है। एसडीएम स्तर के अधिकारियों के बीते दिनों तबादले कर दिए गए हैं। कुछ जिला उपायुक्त भी बदले गए हैं। अब प्रशासनिक सचिव स्तर पर विभागों में बदलाव किया जाना है। इनके अलावा कुछ उपायुक्त और निदेशक व विभागाध्यक्ष भी स्थानांतरित होंगे। हिमाचल में इस समय वित्तीय संकट चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल को घाटे से उबारने की कोशिश में लगे हैं। हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई पहल की जा रही है।
विज्ञापन


इस पहल को मजबूती से धरातल पर उतारने के लिए अफसरशाही में बदलाव किया जाना है। परफार्मेंस आधार पर अधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारियां दी जाएंगी। जो अधिकारी परफार्म नहीं कर रहे हैं, उनकी शक्तियों को कम किया जाएगा। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते निपटाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे अधिकारियों से भी विभाग वापस लेकर अन्य अधिकारियों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed