फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Power shared in Ghumarwin BDC: Congress gets the Chairperson post, BJP secures the Vice-Chairperson role.

Bilaspur: घुमारवीं बीडीसी में सत्ता बंटी: अध्यक्ष कांग्रेस का, उपाध्यक्ष भाजपा के खाते में

Thu, 02 Jul 2026 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आए। 

विज्ञापन
Power shared in Ghumarwin BDC: Congress gets the Chairperson post, BJP secures the Vice-Chairperson role.
घुमारवीं बीडीसी में भाजपा समर्थित बना उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विकासखंड कार्यालय घुमारवीं में ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। चुनाव परिणामों ने दोनों दलों के बहुमत के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। मतदान के बाद क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं आम रहीं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित घंडालवीं वार्ड से निर्वाचित उषा देवी और भाजपा समर्थित हम्बोट वार्ड की नरेश धीमान आमने-सामने थीं। 34 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें उषा देवी को 18 और नरेश धीमान को 16 मत मिले। दो मतों के अंतर से उषा देवी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

विज्ञापन






इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। भाजपा ने तल्याणा वार्ड से निर्वाचित रमेश कुमार को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने ननावां वार्ड से निर्वाचित मेहर सिंह को मैदान में उतारा। इस मुकाबले में रमेश कुमार को 21 और मेहर सिंह को 13 मत मिले। आठ मतों के अंतर से रमेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव से पहले दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। भाजपा ने 23 बीडीसी सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया था, जबकि कांग्रेस भी बहुमत अपने पक्ष में होने की बात कह रही थी। मतदान से पहले कांग्रेस 16 और भाजपा 18 समर्थक सदस्यों के साथ विकासखंड कार्यालय पहुंची थी। हालांकि, परिणाम घोषित होने के बाद दोनों दलों के दावों और मतदान के नतीजों में अंतर नजर आया, जिससे क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को बल मिला।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को अपेक्षा से अधिक मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने अपेक्षा से बड़ी जीत दर्ज की। मतदान गोपनीय होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस सदस्य ने किस पक्ष में मतदान किया, लेकिन परिणामों ने राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को तेज कर दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही दोनों विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। विकासखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जीत का जश्न मनाया। बारिश के बावजूद कांग्रेस समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर विकासखंड कार्यालय से गांधी चौक तक विजय जुलूस निकाला। गांधी चौक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी का सम्मान किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्यक्ष पद पर मिली जीत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नयनादेवी में बीडीसी भाजपा का कब्जा

 ब्लॉक समिति श्री नयनादेवी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर टाली वार्ड से निर्वाचित रूप लाल ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर मंडयाली वार्ड से निर्वाचित कमला देवी विजयी रहीं।
15 सदस्यीय ब्लॉक समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूप लाल ठाकुर को 15 में से नौ मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को छह मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के चुनाव में कमला देवी को भी नौ मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को पांच मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत निरस्त हो गया। भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों की जीत के साथ ब्लॉक समिति में पार्टी की मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने रूप लाल ठाकुर और कमला देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से निराश है और भाजपा के विकासात्मक दृष्टिकोण पर भरोसा जता रही है। रणधीर ने कहा कि नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पंचायत समिति सदस्यों ने जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed