फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   person who supplied chitta to Himachal Pradesh was arrested from Pakistan border

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में चिट्टा पहुंचाने वाला पाकिस्तान की सीमा से गिरफ्तार, पुलिस ने यहां से दबोचा

Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

जुब्बल पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह मामले में पाकिस्तान सीमा से एक चिट्टा तस्कर को दबोचा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी... पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
person who supplied chitta to Himachal Pradesh was arrested from Pakistan border
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह कपिल राजटा के मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। जुब्बल पुलिस ने कपिल राजटा को चिट्टा सप्लाई करने वाले सप्लायर को पाकिस्तान सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर पंजाब के जिला तरनतारन के सिधवां गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। जुब्बल के थाना प्रभारी चेतन चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक इस मामले में सरगना समेत छह लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने रोहड़ू में चिट्टे का कारोबार कर रहे कपिल समेत पंजाब के जिला फिरोजपुर के तीन और रोहड़ू के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बूटा सिंह ही कुछ दिन पहले पकड़ी गई चिट्टे की खेप का सप्लायर है। इससे पहले भी वह कई बार गिरोह को चिट्टा सप्लाई कर चुका है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार बूटा सिंह सीधा पाकिस्तान के तस्करों से चिट्टा खरीदता था या फिर उसके आगे भी कोई सप्लायर था।

जुब्बल पुलिस ने 13 मार्च को हाटकोटी के पराहट पुल के पास 252 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के फिरोजपुर जिले के तीन तस्करों राजकुमार, जगदीश और जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो खुलासा हुआ कि नशे की सप्लाई रोहड़ू में कपिल राजटा नाम के शख्स को दी जानी है। इसके बाद पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार किया। 24 मार्च को कपिल के एक सहयोगी कुलवंत को चिड़गांव से धरा। इससे पहले भी पुलिस पंजाब के फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन क्षेत्र से चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कपिल राजटा गिरोह से जुड़े चिट्टा तस्करों के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश में है। पुलिस ने पंजाब के जिला तरनतारन के पाकिस्तान की सीमा के साथ सटे गांव सिधवां से एक और तस्कर बूटा सिंह को गिरफ्तार किया है- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed