फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pemmasani Chandra Shekhar 5G services started in all districts of Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल के सभी जिलों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी, सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में पूछा था सवाल

Wed, 04 Dec 2024 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

सांसद सुरेश कश्यप के लोकसभा पूछे गए सवाल के जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में 60% से अधिक आबादी 5जी मोबाइल सेवाओं की ओर से कवर कर ली गई है।

विज्ञापन
Pemmasani Chandra Shekhar 5G services started in all districts of Himachal Pradesh
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी सांसद सुरेश कश्यप के लोकसभा पूछे गए सवाल के जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने दी।

विज्ञापन


डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा कि देश भर के सभी राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क शुरू किए गए हैं और वर्तमान में देश के 783 जिलों में से 779 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। 31 अक्तूबर 2024 तक और देश भर में 4.6 लाख से अधिक 5 जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) संस्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश में स्थापित 4,256 बीटीएस शामिल हैं। 5जी सेवाओं के लाभों में पिछली 4जी मोबाइल प्रौद्योगिकी की तुलना में उच्चतर पीक डेटा दरें, कम लेटेंसी और उच्चतर स्पेक्ट्रम कार्यक्षमता शामिल हैं। सरकार ने 5जी सेवाओं के प्रसार के लिए कई पहल की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 31 अक्टूबर 2024 तक लगभग 4,256 5जी बीटीएस लगाए जा चुके हैं। 5जी सेल कवरेज की रेंज कई कारकों की ओर से निर्धारित होती है, जिनमें परिनियोजित की जाने वाली फ्रीक्वेंसी बैंड, भौगोलिक भू-भाग की स्थिति, विकिरण शक्ति और क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व शामिल हैं। इसके अलावा यह अनुमान लगाया गया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य में 60% से अधिक आबादी 5जी मोबाइल सेवाओं की ओर से कवर कर ली गई है। दूरसंचार सेवा प्रदाता हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में 5जी नेटवर्क को लगातार बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed