फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliding accident in Dharamshala: Bulgarian pilot dies; flight had taken off from Bir-Billing

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग हादसा: बुल्गारिया के पायलट की मौत, एक को सुरक्षित बचाया, बीड़ से भरी थी उड़ान

Mon, 26 Oct 2026 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के खनियारा-योल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट मैक्सिम वैलेंटिनोविच गैवरिलिचेंको की मौत हो गई, जबकि ब्रिटेन के 63 वर्षीय पायलट स्टीफन एंटनी पर्डी को सुरक्षित बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Paragliding accident in Dharamshala: Bulgarian pilot dies; flight had taken off from Bir-Billing
पैराग्लाइडिंग हादसा(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खनियारा-योल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट मैक्सिम वैलेंटिनोविच गैवरिलिचेंको की मौत हो गई, जबकि ब्रिटेन के 63 वर्षीय पायलट स्टीफन एंटनी पर्डी को सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों रविवार को बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद राइजिंग स्टार पीक के पास हादसे का शिकार हो गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

तेज हवा और हवा के दबाव के कारण पैराग्लाइडर के क्रैश होने की आशंका है। मैक्सिम सात अक्तूबर को पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और हिम संसार बचाव दल ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। रविवार रात करीब नौ बजे बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और रातभर तलाश अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे अभियान पूरा हुआ। इस दौरान मैक्सिम की मौत हो चुकी थी, जबकि ब्रिटिश पायलट स्टीफन को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला के शव गृह में रखा गया है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed