फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Orange alert for heavy rain thunderstorm and hailstorm in Himachal Pradesh today weather update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज फिर भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
सार

Himachal Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Orange alert for heavy rain thunderstorm and hailstorm in Himachal Pradesh today weather update
रिज मैदान, शिमला। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में शनिवार को फिर भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेज अलर्ट जारी हुआ है। 20 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला में चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम के समय हल्के बादल छा गए। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले के कुछ क्षेत्रों में इस दौरान ओलावृष्टि के आसार हैं।

विज्ञापन

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल वायुमंडलीय स्थितियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर 20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद पारे में बढ़ोतरी के आसार हैं।

दूसरी ओर बुधवार देर रात आए अंधड़ और बारिश से जिला कुल्लू में सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ है। बंजार विधानसभा क्षेत्र में अभी 116 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में भी 40 ट्रांसफार्मर बंद हैं। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 15.1, भुंतर में 13.2, कल्पा में 7.5, धर्मशाला में 16.4, ऊना में 15.4, नाहन में 18.7, केलांग में 3.6, सोलन में 13.4, मंडी में 16.7, बिलासपुर में 16.2, हमीरपुर में 15.7, चंबा में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed