फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the appeal of CM Sukhvinder Singh Sukhu Shanta Kumar gave up electricity subsidy

Shanta Kumar: विचारधारा अलग, लेकिन प्रदेश के लिए एक, सुक्खू की अपील पर शांता कुमार ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

Wed, 08 Jan 2025 04:14 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू की अपील पर बिजली पर मिलने वाले अनुदान को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शांता ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन
On the appeal of CM Sukhvinder Singh Sukhu Shanta Kumar gave up electricity subsidy
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के साधन संपन्न लोगों से प्रदेश की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की है। ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू की इस अपील पर बिजली पर मिलने वाले अनुदान को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शांता ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं। शांता कुमार प्रदेश ने अपील की है कि प्रदेश के संपन्न लोग स्वयं ही बिजली सब्सिडी छोड़ दें। उनके कहने पर कुछ मंत्रियों और विधायकों ने सब्सिडी छोड़ने की घोषणा की है। वहीं, मैंने भी सब्सिडी छोड़ने का निर्णय लिया है, साथ ही सीएम को कुछ सुझाव भी दिए हैं। 

विज्ञापन




शांता कुमार ने दिए हैं ये सुझाव
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सुझाव दिया है कि प्रदेश के गरीब बीपीएल परिवारों को सब्सिडी पहले की तरह ही मिलती रहे। बाकी सभी से सब्सिडी 50 प्रतिशत कम कर दी जाए। स्वयं सब्सिडी छोड़ने वाले बहुत कम लोग होंगे, लेकिन 50 प्रतिशत सब्सिडी कम करने के कारण सरकार को अधिक आय होगी। सरकार के गैर योजना व्यय में बचत करने का बहुत अवसर होता है। मुख्यमंत्री आदेश करें कि सभी विभाग गैर योजना व्यय में 10 प्रतिशत की कमी करें। इस प्रकार सरकार को अधिक लाभ होगा। सरकार के आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाएं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed